कांग्रेस पार्टी ने युवाओं को 5 गारंटी दी हैं। 2024 में आपके वोट से सरकार बनाने पर यह गारंटियाँ देश भर मी लागू होंगी।
यह देश में करोड़ों युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की लडाई है।
यह बढ़ती बेरोजगारी, पेपर लीक, ठेका प्रथा और पदों की कटौती की समस्या का जवाब है
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ख़ाली 30 लाख सरकारी पदों पर तत्काल स्थायी नियुक्ति की गारंटी।
हर ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारी को एक लाख रु प्रतिवर्ष स्टाइपेंड के अप्रेंटिसशिप की गारंटी।
पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून बना कर विश्वसनीय ढंग से परीक्षा के आयोजन की गारंटी।
िग इकॉनोमी के कर्मचारियों के लिए काम की बेहतर परिस्थितियों, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी।
₹5000 करोड़ के राष्ट्रीय कोष से ज़िला स्तर पर युवाओं को स्टार्ट-अप फंड देकर उन्हें उद्यमी बनाने की गारंटी।
भारतीय सेना में चयनित सभी 1.5 लाख अभ्यर्थियों की तत्काल जॉइनिंग हो
हम ये मांग करते हैं की 2019-2022 के बीच भारतीय थल सेना, वायु सेना व नौसेना में चयनित सभी 1.5 लाख युवाओं की बिना किसी विलम्ब तत्काल जॉइनिंग कराई जाए
स्थाई सेना भर्ती की बहाली व अग्निपथ योजना को तत्काल निरस्त करते हुए वर्तमान अग्निवीरों का स्थाई प्रबंध हो
हमारी मांग है की सेना में स्थाई भर्ती की प्रक्रिया को बहाल किया जाए। अग्निपथ योजना को तत्काल निरस्त करते हुए वर्तमान सभी अग्निवीरों को स्थाई नियुक्ति दी जाए
आइए, हम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ मिलकर, न केवल इन युवा उम्मीदवारों के अधिकारों के लिए लड़ें, बल्कि हमारी सेनाओं की प्रतिष्ठा और सम्मान के लिए भी खड़े हों।
आपका समर्थन और आपकी भागीदारी इस तानाशाह सरकार को “न्याय” सुनिश्चित करने पर मजबूर करेगी।
मैं 1.5 लाख चयनित उम्मीदवारों के साथ हुए अन्याय के विरुद्ध तथा स्थाई सेना भर्ती प्रक्रिया की बहाली के संघर्ष में आपके साथ हूं।
जुड़ने के लिए मिस कॉल करें
अग्निपथ का योगदान: बेरोज़गारी, निराशा, अपमान | Rahul Gandhi
अग्निपथ का अन्याय, पेंडिंग भर्ती पेंडिंग न्याय | Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi